Viral Vedio: फिल्म को प्रमोट करने आए इस एक्टर पर फैन ने फेंकी चप्पल! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फैन्स अगर अपने चहेते एक्टर को पसंद करते हैं तो उनकी किसी बात का बुरा मानकर गुस्सा भी जाहिर करते हैं. जाहिर सी बात है कि जहां तकरार है वहां प्यार है. बता दें कि साउथ के एक्टर दर्शन को उनके फैन्स से गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.

फैन ने जताया गुस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्नड़ अभिनेता दर्शन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रांति’ को लेकर प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी दौरान वह फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर गुस्सा जताते हुए उन पर चप्पल फेंक दी गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान फिल्म की एक्ट्रेस रचिता राम एक भारी भीड़ को संबोधित कर रही थी और उसी वक्त एक्टर दर्शन के ऊपर चप्पल फेंकी गई जैसे ही चप्पल एक्टर के कंधे पर लगी तो वह बोले, ‘गलती नहीं है भाई, कोई बात नहीं.’ बताते चलें कि जब एक्टर के ऊपर चप्पल फेंकी गई तो फौरन सिक्योरिटी बढ़ा दी गई. बहरहाल, देखना होगा कि पुलिस की तलाश‌ में क्या निकलकर सामने आता है.