Indian Team के लिये सेमीफाइनल के ठीक पहले आयी बुरी खबर, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल..

0
2310

T20 विश्व कप सेमीफाइनल से ठीक पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. 10 तारीख को होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को चोट लगी गयी है.

आज सुबह कप्तान रोहित नेट पर रघु के साथ थ्रो डाउन प्रैक्टिस कर रहे थे. तभी एक गेंद उनके दाहिने हाथ की कलाई में लग गयी चोट इतनी तेज थी कि कप्तान रोहित शर्मा दर्द से कराहते नेट्स छोड़कर चले गए. इसके बाद शर्मा के हाथ पर आइस पैक बंधा हुआ दिखाई दिया. और कोच पैडी अप्टन काफी देर तक रोहित से बात करते दिखे हालांकि, रोहित ने दोबारा नेट पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

10 को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से है मुकाबला
टीम इंडिया वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। भारत अपने सुपर-12 मुकाबलों में ग्रुप-2 के शीर्ष पर थी। भारतीय टीम नें पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके पांच मैचों में आठ अंक थे।

रोहित शर्मा भारतीय टीम की जान
T20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा भले ही बल्ले से फ्लॉप रहे हो, लेकिन, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया कमाल करती दिखी है. अगर अब टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में चोट समस्या बने,ऐसा कोई क्रिकेट प्रेमी और भारतीय टीम का सदस्य ऐसा कतई नहीं चाह रहा था.