Dimple Kapadia Grand Daughter: डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका हैं इतनी सुंदर, सारे स्टार किड्स को दी टक्कर! यहां देखें फोटोज…

इंडस्ट्री का जाना माना नाम रहे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया को आज कौन नहीं जानता है. उन्होंने अपनी-अपनी फिल्मों को सुपर डुपर हिट बनाने के लिए मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी और यही वजह है इनकी सालों पुरानी फिल्मों को आज भी दर्शक पसंद करते हैं लेकिन इनकी बेटियां इंडस्ट्री में उस हिसाब से नाम नहीं कमा पाया जिस हिसाब से इनका नाम है. बता दें कि सोशल मीडिया पर डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन रिंकी खन्ना और बिजनेसमैन समीर सरन की बेटी है और सोशल मीडिया पर इनकी फोटो जमकर वायरल हो रही है. वहीं, यूजर्स नाओमिका को डिंपल कपाड़िया की कॉपी बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाओमिका सरन की जो फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं वह उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी की हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और अब उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस सेरेमनी में उनकी नानी डिंपल कपाड़िया भी पहुंची थी. फोटोज में देखा जा सकता है कि दोनों ने ट्विनिंग की हुई है. इन फोटोज को दर्शक भी को पसंद कर रहे हैं साथ ही फोटोज पर कॉमेंट भी कर रहे हैं.

मौसी ट्विंकल खन्ना ने किया कॉमेंट
आपको बता दें कि इन वायरल फोटोज पर जहां यूजर्स ने कॉमेंट किया तो वहीं नाओमिका की मौसी ट्विंकल खन्ना भी कॉमेंट करने से चूंकी नहीं. उन्होंने फोटोज पर दो कॉमेंट किए. पहले कॉमेंट में एक्ट्रेस लिखती हैं कि, ‘स्टनिंग वुमन’ तो वहीं दूसरे कॉमेंट में ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि, ‘लव यू नाओमी.’ बताते चलें कि नाओमिका की ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटोज पर बॉलीवुड सेलेब्स भी कॉमेंट कर रहें हैं.