Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: रिलीज हुआ सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म का टीजर, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा लुक

एक तरफ जहां शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को रिलीज किया गया तो वहीं सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर को भी रिलीज किया गया. इस टीजर को यूट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया है. बता दें कि टीजय देखने के बाद आपको इस बात का एहसास हो जाएगा कि भाईजान का रूप इसमें बिल्कुल अलग है.

‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इसके व्यूज भी बढ़ रहे हैं. वहीं, सलमान खान के लुक की बात करें तो इसमें भाई जान के लंबे बाल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. सलमान खान ने लेदर जैकेट भी पहनी हुई है. 1 मिनट 43 सेकंड के इस टीजर को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि फिल्म किस टाइप की होने वाली है लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि भाई जान का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा गया. ये लुक दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है.

कब रिलीज होगी फिल्म ?
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. वहीं, इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स की एक्साइटमेंट टीजर देखने के बाद और भी ज्यादा बढ़ गई है. इससे पहले सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘अंतिम’ में देखा गया था. यह करीब 2 साल पहले रिलीज की गई थी. वहीं, इसके बाद फिल्म ‘राधे’ भी रिलीज हुई लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया. बताते चलें कि फैन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. देखना होगा कि ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है.