Armaan Malik: अरमान मलिक ने शेयर की दोनों पत्नियों की तस्वीर, दोनों एक साथ प्रेग्नेंट! यूजर्स ने कहा – ‘ये टैलेंट बस इस बंदे…’

0
1126

अरमान मलिक सोशल मीडिया पर कभी कबार चर्चा का विषय बन जाते हैं और जब बनते हैं तो ऐसा बनते हैं कि लंबे समय तक उनकी ही चर्चा हुआ करती है. बता दें कि हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने बेटे और दोनों पत्नियां कृतिका और पायल के साथ नज़र आ रहे हैं. इस फोटो की वजह से वह ट्रोल हो रहे हैं.

अरमान मलिक ने शेयर की फोटोज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान मलिक ने अपनी फैमिली के साथ जो फोटो शेयर की है उसके साथ कई दिल वाले इमोजी लगाए हैं और साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘मेरा परिवार.’ वहीं, इस फोटो को देखने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल होना पड़ रहा है. यूजर्स फोटो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं.

फोटो पर यूजर्स ने ऐसा किया ऐसा कॉमेंट
आपको बता दें कि फोटो पर यूजर्स ढेरों कॉमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि, ‘यह कैसी लड़कियां है जो पति शेयर कर लेती है’ तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘यार यह दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हैं.’ इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘यह टैलेंट बस इस बंदे में है…टाइमिंग का भी ध्यान है.’ बताते चलें कि यूजर्स का कहना है कि अरमान अपनी पहली पत्नी पायल से कम प्यार करते हैं तभी कृतिका के साथ दूसरी शादी की है. दरअसल, अरमान ने 2011 में पायल से शादी की. इसके बाद 2018 में पायल की दोस्त कृतिका से शादी की. अरमान और पायल का एक बेटा भी है और यह चारों एक ही साथ रहते हैं. अरमान के इंस्टाग्राम पर करीब 15 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.